सत्ती मेरे गुरु तो ट्रक यूनियन मेरा परिवार , दोनों का मेरे जीवन में अहम योगदान

Written by

in

ऊना/सुशील पंडित : जिला परिषद वार्ड देहलां में चुनावी रण रोचक हो चला है । यहां से कांग्रेस और भाजपा समर्थित प्रत्याशियों के अतिरिक्त एक अन्य प्रत्याशी भी चुनावी मैदान में है । इस तिकोने मुकाबले में प्रत्येक प्रत्याशी अपना दमखम दिखा रहा है , भाजपा समर्थित प्रत्याशी अविनाश मैनन भी यहां का चुनावी रण जीतने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं । कड़कती धूप हो या खिला मौसम , हर मौसम में वो अपने समर्थकों के साथ हर गली मोहल्ले की पगडंडियां नाप रहे हैं । इस प्रचार अभियान के दौरान मीडिया से बात करते हुए अविनाश कहते हैं कि स्थानीय विधायक और दिग्गज नेता सतपाल सत्ती उनके राजनीतिक गुरु हैं और उनके मार्गदर्शन में जीवन की सामाजिक और राजनीतिक यात्रा जारी है ।

उन्होंने सत्ती द्वारा ऊना सदर विधानसभा में विकास के अनेक मील के पत्थर लगाए जाने की बात कही । भाजपा समर्थित प्रत्याशी ट्रक यूनियन को अपना परिवार बताते हैं और बतौर अध्यक्ष यूनियन के प्रत्येक सदस्य को पारिवारिक सदस्य कहते हैं । अविनाश मैनन यूनियन के सदस्यों के समर्थन से ही ड्राइवर्स के हितों के लिए सफल संघर्ष करने का दावा करते हैं । इस बीच मौसम में आए बदलाव और वर्षा की फुहारों के बीच चुनाव प्रचार में राहत मिलने की बात करते हैं

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *