Home Punjab>Ludhiana Punjabi Singer Mankirt Aulakh की दरियादिली, युवक को घर बनाने के लिए दिए 5 लाख, Fans ने जमकर की तारीफ, देखें वीडियो

Punjabi Singer Mankirt Aulakh की दरियादिली, युवक को घर बनाने के लिए दिए 5 लाख, Fans ने जमकर की तारीफ, देखें वीडियो

0
Punjabi Singer Mankirt Aulakh की दरियादिली, युवक को घर बनाने के लिए दिए 5 लाख, Fans ने जमकर की तारीफ, देखें वीडियो
लुधियानाः पंजाबी गायक मनकीरत ओलख इन दिनों अपनी दरियादिली के चलते एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। उन्होंने हाल ही में अपने लाइव शो के दौरान मशहूर कॉमेडियन और साउंड आर्टिस्ट ‘नरेश खरड़ वाले’ को उनका घर पूरा करने के लिए 5 लाख रुपए की आर्थिक मदद दी है।
जानकारी मुताबिक, उनकी लाइव शो के दौरान हाल ही की एक वीडियो वायरल हुई थी जिसमें उन्होंने चलते शो में ‘नरेश खरड़ वाले’ को घर बनाने के लिए पैसे देने की बात कही थी। वहीं अपना वादा पूरा करते हुए मनकीरत ओलख नरेश खरड़ वाले के घर खुद गाड़ी चलाकर पहुंचे और उन्होंने 5 लाख रुपये की सहायता राशि भेंट की। मनकीरत ने बताया कि नरेश पिछले कई सालों से उनके साथ काम कर रहे हैं और साउंड का काम संभालते हैं। उन्होंने नरेश को एक हीरा और बेहद नेक इंसान बताया। इस पल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें मनकीरत, नरेश और उनकी मां की मदद करते दिखाई दे रहे हैं। दर्शक गायक के इस दरियादिले और मानवता भरे कदम की जमकर सराहना कर रहे हैं। वहीं उनके फैंस सोशल मीडिया पर उनकी तारीफों के पुल बांधते नजर आ रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here