Punjab News: चोरों का आंतक, फैक्ट्री के बाहर से 3 बाइक लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

Written by

in

लुधियानाः शहर के थाना बस्ती जोधेवाल एक फैक्ट्री के बाहर से अज्ञात चोरों ने एक या दो नहीं बल्कि 3 स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिलें चोरी कर लीं। घटना को लेकर पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दे दी है। वहीं पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयानों के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। काकोवाल रोड स्थित गगनदीप कॉलोनी के रहने वाले 70 वर्षीय बुजुर्ग ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि 11 मई 2026 को उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल बाबा बंदा सिंह बहादुर नगर स्थित एम.एस. गारमेंट फैक्ट्री के बाहर लॉक करके खड़ी की थी। वह सामान लेने गए थे जब वह कुछ समय बाद वापस आए तो उनकी मोटरसाइकिल वहां नहीं थी। किसी अज्ञात चोर ने लॉक तोड़कर उनकी बाइक चोरी कर ली थी।

शिकायतकर्ता काबल चंद ने पुलिस को बताया कि जब उन्होंने अपनी बाइक की तलाश शुरू की तो उन्हें पता चला कि उसी जगह से दो अन्य लोगों की मोटरसाइकिलें भी चोरी हुई हैं। चोरों ने एक ही कंपनी (हीरो स्प्लेंडर प्लस) की तीन अलग-अलग बाइकों को अपना निशाना बनाया। पहली बाइक स्प्लेंडर प्लस (ग्रे और काला रंग), नंबर PB10GT-3433 (मॉडल 2018)। यह बाइक शिकायतकर्ता काबल चंद की थी। इससे पहले स्प्लेंडर प्लस (काला रंग), नंबर PB10JR-5908 (मॉडल 2024)। इस बाइक की आर.सी. दलीप कुमार के नाम पर दर्ज है। वहीं तीसरी बाइक स्प्लेंडर प्लस (काला रंग), नंबर PB07AT-4438 (मॉडल 2014)। इस बाइक की आर.सी. सीमा रानी के नाम पर दर्ज है।

थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस ने काबल चंद के बयानों के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। इस मामले की जांच हेड कांस्टेबल (HC) जसविंदर पाल को सौंपी गई है। पुलिस अब घटनास्थल और उसके आसपास लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि अज्ञात चोरों की पहचान कर उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *