Jalandhar News: नगर निगम यूनियन की हड़ताल से कारोबारी परेशान, दुकानें बंद करके जताया रोष, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: नगर निगम यूनियन द्वारा सफाई कर्मियों ने हड़ताल की हुई है। ऐसे में कूड़े की समस्या को लेकर लोगों में रोष पाया जा रहा है। ताजा मामला पापड़िया बाजार में सराफा मार्केट दुकानदार कूड़े की समस्या को लेकर परेशान है। ऐसे में दुकानदारों का कहना हैकि अगर बाजार में सफाई की समस्या का हल नहीं किया जाता तो वह भी दुकानें बंद करके हड़ताल पर बैठ जाएंगे और दुकान की चाबियां वह नगर निगम को सौंप देंगे। दुकानदारों का कहना है कि सफाई की समस्या के कारण दुकानों पर ग्राहक नहीं आ रहे है, जिसके कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

सुनील ने कहा कि सफाई यूनियन की हड़ताल चल रही है। ऐसे में पता चला है कि हड़ताल को लेकर 2 गुटों में विवाद है। वहीं उनके बाजार में 5 दिनों से कूड़ा नहीं उठाया जा रहा। ऐसे में उनका नुकसान दुकानदारों को उठाना पड़ रहा है। सुनील ने कहा कि उसने खुद कूड़े को दुकान के पीछे किया और दुकान खोली। जिसके बाद दुकानदारों द्वारा दुकानें बंद कर दी गई। उन्होंने कहा कि कूड़े से बदबू आने के कारण कोई ग्राहक दुकान पर नहीं आ रहा। जिसके कारण आज दुकानदारों द्वारा दुकानें बंद कर दी गई।

उन्होंने कहाकि आज 15 से 20 दुकानें बंद की गई है और सभी दुकानदार निगर निगम के कमिशनर और मेयर से समस्या के संबंधी मुलाकात करेंगे। उन्होंने कहा कि इलाके का पार्षद घटना स्थल पर पहुंचा और जल्द कूड़ा उठाने का आश्वासन देकर चला गया। लेकिन पिछले 5 दिनों से दुकानदार कूड़े की समस्या से परेशान है। सुधीर खन्ना ने कहा कि 5 दिनों से कूड़ा नहीं उठाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यूनियन के 2 गुटों के विवाद के कारण बाजार के दुकानदारों को कूड़े की समस्या से परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि दुकानदार खुद सड़क की सफाई करके रहे है, लेकिन उसके बावजूद कोई ग्राहक दुकानों पर नहीं आ रहा। दुकानदार ने कहाकि आए दिन कर्मियों द्वारा हड़ताल की जा रही है, लेकिन इसका नुकसान आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। इसी के कारण दुकानदारों में रोष पाया जा रहा है और आज दुकानें बंद रखी गई है।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *