चलती BMW का Sunroof खोलकर की स्टंटबाजी, पुलिस ने की कार्रवाई, देखें वीडियो

Written by

in

बिलासपुरः रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर कार सवार युवती द्वारा खतरनाक तरीके से स्टंटबाजी करने का मामला सामने आया है। इस दौरान युवती चलती BMW कार की सनरूफ खोलकर डांस करती नजर आई। वहीं पास से गुजर रहे लोगों ने इस घटना का वीडियो रिकार्ड कर लिया। वहीं वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कार सवार रसूखदार युवक को पकड़ लिया और उसकी कार जब्त कर ली।
जानकारी के मुताबिक, रात को BMW कार सवार युवक हाईवे पर तेज रफ्तार में गाड़ी दौड़ा रहा था। इस दौरान उसकी गर्लफ्रेंड सनरूफ खोलकर डांस करती नजर आई। चलती कार में स्टंट और लापरवाही का यह वीडियो पीछे से किसी राहगीर ने मोबाइल पर रिकॉर्ड कर लिया, जिसके बाद इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने BMW कार जब्त कर ली। कार के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर पुलिस ने उसमें सवार युवक प्रतीक लूथर (36) के खिलाफ कार्रवाई की, वह शुभम विहार का रहने वाला है और रिटायर्ड फॉरेस्ट ऑफिसर का बेटा है और ट्रेडिंग का काम करता है। रविवार रात वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ घूमने निकला था, तभी स्टंटबाजी की घटना हुई। पूछताछ के दौरान प्रतीक लूथर ने स्वीकार किया कि उसने कार चलाते समय ट्रैफिक नियमों को तोड़ा है। पुलिस ने उसके खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट और यातायात नियमों के तहत कार्रवाई की।      

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *