Jalandhar News: उगी वालियां दी हट्टी पर कपड़ों की दुकान में लगी आग, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: सबसे व्यस्त बाजार नौहरियां बाजार में कपड़े की दुकान आग लगने की घटना सामने आई है। जहां दुकान पर बैठे दुकानदार सहित कर्मियों में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार सुबह उगी वालियां दी हट्टी पर यह घटना हुई है। दुकानदार राजेश का कहना है कि वह दुकान पर आकर बैठे ही थे, तभी अचानक तीसरी मंजिल में आग की चिंगारी निकलने लगी और आग फैल गई। जिसके बाद तुरंत घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की दो गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। दुकानदार के अनुसार पहली मंजिल पर गत्ते पड़े हुए थे।

ऐसे में गत्तों को अचानक आग लग गई। गनीमत यह रही कि आग नीचे तक नहीं पहुंची। इस दौरान पहली मंजिल पर कोई कपड़े नहीं पड़े थे, जिसके कारण नुकसान होने से बचाव हो गया। दमकल विभाग की टीम द्वारा शीशे तोड़कर आग पर काबू पाया गया। वहीं मामले की जानकारी देते हुए सहोता ने कहाकि उन्हें नौहरिया बाजार में कपड़े की दुकान में आग लगने की सूचना मिली थी।

जिसके बाद वह तुरंत मौके पर पहुंचे और टीम द्वारा आग पर काबू पाया गया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। सहोता ने कहा कि दुकान में धुंआ होने के कारण कर्मियों को आग पर काबू पाने में परेशानी हो रही थी। जिसके कारण दुकान के शीशे तोड़कर आग पर काबू पाया गया। घटना में दुकान का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। दरअसल, जहां आग लगी थी वहां खाली गत्ते के डिब्बे ही पड़े हुए थे और गत्ते के डिब्बों को आग लगी थी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *