Punjab News: स्कूल के पास खेतों से शव बरामद, देखें वीडियो

Written by

in

लुधियानाः साहनेवाल इलाके में पुराने बाईपास के पास उस समय लोगों में हड़कंप मच गया, जब सरकारी हाई स्कूल के नजदीक मक्के के खेत से अज्ञात पुरुष का शव बरामद हुआ। मिली जानकारी के अनुसार शव पूरी तरह से गल-सड़ चुका है। घटना को लेकर लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना का खुलासा तब हुआ जब मक्के के खेत का मालिक विक्की अपने खेत में गया और उसने वहां पर लावारिस शव पड़ा हुआ देखा। खेत मालिक ने पुलिस कंट्रोल रूम को फोन के जरिए सूचना दी। वहीं एएसआई गुरमीत सिंह ने बताया कि मक्के के खेत से बरामद हुआ यह शव किसी पुरुष का है। शव की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि उसे देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह करीब 5 से 7 दिन पुराना है। अत्यधिक दिन बीत जाने के कारण शव पूरी तरह से गल-सड़ चुका है और उसमें कीड़े चल रहे हैं। चेहरे और शरीर के विकृत हो जाने के कारण फिलहाल मृतक की पहचान कर पाना पूरी तरह से असंभव बना हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे लुधियाना के सिविल अस्पताल के शवगृह में 72 घंटों के लिए रखवा दिया है, ताकि इस दौरान कानूनी तौर पर उसकी शिनाख्त (पहचान) की जा सके। पुलिस अधिकारी के अनुसार शुरुआती तौर पर यह आशंका जताई जा रही है कि इस सुनसान और खेतों वाले इलाके में अक्सर नशा करने वाले लोगों का आना-जाना रहता है। ऐसे में अंदेशा है कि शायद अत्यधिक मात्रा में नशा करने के कारण इस व्यक्ति की मौत हुई होगी और वह खेत में ही गिर गया होगा। बहरहाल मौत के सही कारणों का पता विस्तृत जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *