Punjab News: कड़ी सुरक्षा के बीच वोट गिनती जारी, ADC रूपिंदर पाल का आया बयान, देखें वीडियो

Written by

in

अमृतसरः जिले मजीठा रोड स्थित माई भागो कॉलेज में नगर काउंसिल मजीठा के चुनावों की वोट गिनती का काम शुरू हो गया है। इस मौके पर एडीसी रूपिंदर पाल सिंह ने मीडिया से बातचीत में बताया कि काउंटिंग प्रक्रिया अभी-अभी शुरू हुई है और पूरा नतीजा आने में लगभग चार से पाँच घंटे लग सकते हैं। उन्होंने बताया कि मजीठा नगर काउंसिल के 11 वार्डों के लिए 13 बूथ बनाए गए हैं और वोटों की गिनती दो राउंड में पूरी की जाएगी।

उन्होंने कहा कि अगले आधे घंटे में शुरुआती रूझान भी सामने आना शुरू हो जाएंगे। एडीसी ने कहा कि काउंटिंग सेंटर में सुरक्षा के पूरे प्रबंध किए गए हैं। पुलिस और प्रशासन की टीमें पूरी मुस्तैदी से ड्यूटी निभा रही हैं ताकि वोटों की गिनती फ्री और फेयर ढंग से हो सके। उन्होंने विरोधी पक्षों द्वारा लगाए जा रहे दबाव या दखलअंदाजी के आरोपों को नकारते हुए कहा कि सभी राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधि और काउंटिंग एजेंट मौके पर मौजूद हैं और पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्वक चल रही है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की कोशिश है कि साफ-सुथरा और पारदर्शी परिणाम लोगों के सामने आए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *