ट्रैक्टर ने बाइक सवार 2 भाइयों को रौंदा, मौत

Written by

in

अलवरः जिले से एक भयानक सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है। घटना में 2 भाइयों की मौत हो गई। मामला रात 8 बजे शहर के ​बगड़ तिराहा थाना क्षेत्र के केसरोली गांव का है।

जानकारी देते हुए जनरेल खान व फरीद ने बताया कि उनका भतीजा जुनेद (22) व मोमिन (15) बाइक से कुछ सामान लेने केसरोली मोड जा रहे थे। दरअसल, जुनेद की बहन घर आने वाली थी। जुनेद ने केसरोली मोड पर बहन की कार में सामान रख दिया। इसके बाद जुनेद व मोमिन घर के लिए रवाना हो गए। रास्ते में केसरोली फोर्ट के पास पीछे से तेज रफ्तार से आए ट्रैक्टर ने बाइक सवार दोनों भतीजों कुचल दिया।

घटना के दौरान मोमिन बाइक से उछला और उसका सिर ​ट्रैक्टर की मिक्सर मशीन से टकरा गया। जबकि जुनेद के पेट से ट्रैक्टर के आगे का पहिया चढ़ गया जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। बगड़ थानाधिकारी श्यामलाल ने बताया कि मृतकों के शवों को अलवर अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया है। मृतक युवक जुनेद इकलौता बेटा था। जो बीए प्रथम वर्ष में पढ़ता था। जबकि मृतक मोमिन दो भाई हैं। वह दसवीं में पढ़ता था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *