Court Marriage करने पहुंचे युवक से वकीलों ने की मारपीट, लव जिहाद का लगाया आरोप

Written by

in

रीवाः कोर्ट मैरिज करने पहुंचे युवक से वकीलों द्वारा जमकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। युवक हिंदू युवती को लेकर एक वकील के चेंबर में जैसे ही पहुंचा था कि यहां पहचान उजागर होने के बाद वकीलों ने लव जिहाद का आरोप लगाते हुए उससे मारपीट कर दी। मामला जिला न्यायालय में शुक्रवार शाम का है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवती को जीप से और युवक को स्कूटी पर बैठाकर थाने भिजवाया।

दरअसल, शुक्रवार शाम को कोर्ट में वकीलों की हड़ताल होने की वजह से पहले से ही दलील और बहस का काम ठप पड़ा था। वकील अपने चेंबर में बैठकर पुरानी फाइलें निपटा रहे थे। इसी बीच एक मुस्लिम युवक एक ब्राह्मण लड़की को लेकर एक वकील के चेंबर में जा पहुंचा। वकील ने उसे बताया कि स्टॉम्प पर शादी पूरी तरह प्रतिबंधित है। इस पर वकीलों से बहस करने लगा।

वकीलों को जब शक हुआ तो उन्होंने युवक से उसका आधार कार्ड मांगा। आधार कार्ड देखने पर पता चला कि वह मुस्लिम समुदाय से है। इसके बाद अन्य वकील में वहां पहुंच गए और उसकी पिटाई शुरू कर दी जिस वक्त युवक की पिटाई हो रही थी। उसी वक्त किसी ने पूरे घटना की सूचना सीएसपी रितु उपाध्याय को दी। सीएसपी ने तत्काल सिविल लाइन थाना प्रभारी कमलेश साहू को मौके पर भेजा। टीआई सरकारी गाड़ी छोड़कर स्कूटी लेकर ही वहां पहुंचे। उन्होंने भीड़ से युवक-युवती को बाहर निकाला।

सिविल लाइन थाना प्रभारी कमलेश साहू ने बताया कि युवक और युवती शादी करने के लिए कोर्ट परिसर में पहुंचे थे। विवाद की स्थिति बनी तो पुलिस उन्हें थाने लेकर पहुंची है। युवक का मेडिकल कराया जा रहा है। आगे आने वाले तथ्यों के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *