Punjab News: BJP किसी पार्टी से नहीं करेगी समझौता, कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिरसा का बयान, देखें वीडियो

Written by

in

अमृतसरः दिल्ली चुनावों में भाजपा 27 सालों के बाद सत्ता में आई है। वहीं इस जीत के बाद कैबिनेट मंत्री के पद की मनजिंदर सिंह सिरसा ने बीते दिन शपथ ली। जिसके बाद आज मनजिंदर सिरसा दरबार साहिब पहुंचे, जहां उन्होंने सरबत के भले की अरदास की। वहीं मीडिया से बात करते हुए कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिरसा ने कहा कि दिल्ली के लोगों ने भाजपा को बड़ा समर्थन देकर जीत दिलाई है।

कैबिनेट मंत्री को लेकर उन्होंने कहा कि वह पद संभालने से पहले सचखंड श्री दरबार साहिब में माथा टेकने पहुंचे। विरोधी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि जो काम 12 सालों में नहीं हुआ वह भाजपा पार्टी लोगों के लिए करेंगी। वहीं पंजाब में 2027 के चुनावों को लेकर सिरसा ने कहा कि इस चुनावों में भाजपा बड़ी जीत हासिल करेंगी और यहां भी वह सत्ता में वापसी करेंगी। पंजाब चुनावों में गठबंधन को लेकर सिरसा ने कहा कि वह किसी पार्टी के साथ समझौता नहीं करेंगी। भाजपा पंजाब में भी अकेले चुनाव लड़ेगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *