कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन को लेकर भारी पुलिस फोर्स तैनात, कई सड़कें बंद, देखें वीडियो

Written by

in

उठी धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

नई दिल्लीः कॉकरोच जनता पार्टी आज दिल्ली के जंतर-मंतर पर बड़ा विरोध प्रदर्शन को लेकर पहले पुलिस ने रोक दिया था, लेकिन अब दिल्ली पुलिस ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) को जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन की अनुमति दे दी है। वहीं CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके आज अमेरिका से भारत लौट आए हैं। अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ विरोध प्रदर्शन में मौजूद है। वहीं भारी संख्या में पुलिस और पैरामिल्ट्री फोर्स तैनात की गई। चप्पे-चप्पे पर प्रदर्शन को लेकर पैनी नजर रखी जा रही है। इस दौरान कई सड़कें बंद की गई है। दरअसल, ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) ने अपने समर्थकों से जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अनुमति मांगने के लिए शनिवार सुबह 9 बजे संसद मार्ग थाने के बाहर एकत्र होने की अपील की थी। इससे पहले विरोध प्रदर्शन के खिलाफ दायर याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया, जिसके बाद प्रस्तावित प्रदर्शन के रास्ते में कोई कानूनी बाधा नहीं बची है। जस्टिस सौरभ बनर्जी और जस्टिस अमित शर्मा की खंडपीठ ने कहा कि याचिका पर नियत समय के अनुसार सुनवाई की जाएगी। विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के फाउंडर अभिजीत दिपके ने नीट पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में कथित अनियमितताओं को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की है। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो के नारे लगाए जा रहे हैं। हजारों प्रदर्शनकारी इसमें शामिल हैं। जिसमें ज्यादातर स्टूडेंट और युवा हैं। कुछ बुजुर्ग भी अपने बच्चों के साथ विरोध करने आए। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करके समर्थकों से किताब और तिरंगा साथ लेकर जंतर-मंतर आने की अपील की। उन्होंने लिखा, ‘लैंडिंग हो गई. जंतर-मंतर पर आप सभी से मिलने का बेसब्री से इंतजार है। किताब और हमारा तिरंगा लाना न भूलें! सहानुभूति और कृतज्ञता के प्रतीक के रूप में पुलिसकर्मियों को फूल भेंट करें। हमें इस आंदोलन का नेतृत्व प्रेम और शांति के साथ करना है!’ दिल्ली पुलिस ने इस विरोध प्रदर्शन को ध्यान में रखकर निगरानी बढ़ा दी है और स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके के घर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दीपके का घर महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर शहर के वलूज इलाके में है। पुलिस के अनुसार, दीपके के घर आने के बाद उनके घर के बाहर भीड़ जुटने की आशंका को देखते हुए सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पहले दीपके के घर पर एक सुरक्षाकर्मी तैनात था, लेकिन अब एक अधिकारी सहित 10 पुलिसकर्मी मौजूद रहेंगे।  

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *