Punjab News: कुछ घंटों में 2 लाख श्रद्धालु Golden Temple में हुए नतमस्तक, देखें वीडियो

Written by

in

अमृतसरः नए साल की शुरुआत के मौके पर सचखंड श्री दरबार साहिब में जनसैलाब देखने को मिला। देर रात से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। वहीं, कड़ाके की ठंड के बावजूद भी हजारों श्रद्धालु नए साल के मौके पर श्री हरमिंदर साहिब में माथा टेकने पहुंचे। 31 दिसंबर को रात 9 से 12 बजे के बीच 2 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने स्वर्ण मंदिर में माथा टेका। बड़ी संख्या में श्रद्धालु गुरु घर में उपस्थित हुए और दिव्य गुरबानी का जाप किया।

स्थिति यह थी कि पैर रखने तक की जगह नहीं थी। वहीं, अनुमान लगाया जा रहा है कि नए साल के पहले दिन करीब 3 लाख श्रद्धालु गोल्डन टेंपल में दर्शन के लिए पहुंच सकते हैं। रात 9 बजे से ही गोल्डन टेंपल में भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। भीड़ इतनी अधिक हो गई कि लोगों को गोल्डन टेंपल की परिक्रमा में पैदल चलने में भी मशक्कत करनी पड़ी। परिक्रमा में चारों तरफ श्रद्धालु ही श्रद्धालु नजर आए। लोग जहां जगह मिली वहीं बैठ गए और रात 12 बजने का इंतजार करते हुए नाम का जाप करते नजर आए। इस दौरान श्रद्धालु पूरे समय बैठकर श्री सुखमनी साहिब का पाठ करते रहे।

जैसे ही घड़ी ने 12 बजाए, पूरे गोल्डन टेंपल में 1 लाख से ज़्यादा श्रद्धालु उमड़ पड़े और ‘जो बोले सोनिहाल’ के नारे लगाने लगे। यह भीड़ रुकने वाली नहीं है। अनुमान के मुताबिक आज 3 लाख से ज़्यादा श्रद्धालु गोल्डन टेंपल में माथा टेकने पहुंचेंगे, लेकिन शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने इसके लिए पूरी तैयारी कर ली है। गोल्डन टेंपल में सचखंड साहिब के कपाट बंद होते ही भीड़ लंगर साहिब की ओर बढ़ने लगी। भीड़ इतनी ज्यादा थी कि लंगर हॉल के पीछे बने नए कमरों को भी खोलना पड़ा।

जितने श्रद्धालु हॉल के अंदर मौजूद थे, उतने ही बाहर भी इंतजार कर रहे थे, लेकिन सेवा में कहीं कोई कमी नहीं दिखी। रात को हॉल के दूसरी तरफ नए साल पर बनने वाले व्यंजनों की सेवा भी चल रही थी। रात 12 बजने का इंतजार कर रहे लोगों को स्वर्ण मंदिर में जहां जगह मिली, वहीं बैठ गए। शेड भीड़ से भर जाने के बाद, परिक्रमा में चलने के लिए बिछे टाट पर ही बैठ गए। चारों तरफ श्रद्धालुओं की भीड़ ही देखने को मिल रही थी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *