Jalandhar News: इस इलाके में घर में आग लगने से मचा हड़कंप, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: बस्ती दानिशमंदा के अधीन आते न्यू रसीला नगर में घर में आग लग गई। मिली जानकारी के अनुसार कूलर के शार्ट सर्किट से घटना हुई। घटना को लेकर इलाका निवासियों में हड़कंप मच गया। लोगों ने घटना की सूचना दमकल विभाग को दी और उसके बाद खुद ही आग पर काबू पाना शुरू कर दिया। दमकल विभाग की टीम के घटना स्थल पर पहुंचने से पहले लोगों द्वारा आग पर काबू पा लिया गया।
घटना में जानी नुकसान होने से बचाव रहा। मामले की जानकारी देते हुए पार्षद मनीष ने बताया कि उन्हीं का यह भी परिवार है, जिनके घर पर आग लगने की सूचना मिली। इस घटना में सोफे, बिस्तर सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया। लोगों ने घरों से पानी की बाल्टियां लाकर आग पर काबू पाया। घटना के दौरान घर पर महिलाएं और बच्चे मौजूद थे। घटना में परिवार के घर का काफी नुकसान हुआ है, लेकिन जानी नुकसान होने से बचाव रहा। पार्षद ने कहा कि वह सरकार से मदद के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। वहीं सिलेंडर ब्लास्ट की घटना को लेकर पार्षद ने कहा कि ब्लास्ट होने की कोई घटना नहीं है। दरअसल, कूलर से स्पार्किंग हुई थी और उसके बाद आग ने घर की दीवारों पर लगे वॉलपेपर को चपेट में ले लिया। जिसके बाद घर में आग फैल गई। गनीमत यह रही कि सिलेंडर ब्लास्ट नहीं हुआ। तंग गलियों में दमकल विभाग का पहुंचना भी मुश्किल था। ऐसे में इलाका निवासियों ने परिवार की मदद की।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *