Punjab News: छोटी बहन ने ससुरालियों के साथ मिलकर गर्भवती बहन को पीटा, हुआ जमकर हंगामा, देखें वीडियो

Written by

in

लुधियानाः शहर के नीची मंगली इलाके से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां, 4 महीने पहले जिस घर में शहनाइयां बजी थीं, वहां अब चीख-पुकार मच गई है। सगी छोटी बहन शांति ने अपने ससुराल वालों और कुछ अन्य रिश्तेदारों के साथ मिलकर अपनी ही 1 महीने की गर्भवती बड़ी बहन पर जानलेवा हमला कर दिया। इस खौफनाक मारपीट का एक वीडियो भी सामने आया है।
जानकारी के मुताबिक फिरोजपुर की रहने वाली इस युवती की शादी 4 महीने पहले विकास नाम के युवक से हुई थी। विकास नट बोल्ट बनाने वाली कंपनी में मजदूरी करता है और सामान लोड करने का काम करता है। शादी के बाद दोनों नीची मंगली इलाके में फैक्ट्री में ही कमरा लेकर रह रहे थे। परसों ही पीड़िता अपने मायके से वापस लौटी थी। घटना के वक्त वह अपने कमरे में बैठकर शांति से खाना खा रही थी तभी अचानक उसकी छोटी बहन शांति, जीजा शेखर, धर्मिंदर और शांति के ससुराल वाले वहां आ पहुंचे। उन्होंने गेट खोला और बिना कुछ सोचे-समझे गर्भवती बहन पर टूट पड़े। इस पूरी रंजिश के पीछे पुरानी बातें और शादी का विवाद सामने आ रहा है। सूत्रों के अनुसार पीड़िता की मां ने अपनी मर्जी से अपनी बड़ी बेटी की शादी विकास से करवा दी थी, जो लड़की की बहन और कुछ रिश्तेदारों को मंजूर नहीं था। बताया जा रहा है कि छोटी बहन शांति और अन्य रिश्तेदार बड़ी बहन की शादी धर्मिंदर नाम के शख्स से करवाना चाहते थे। (जो पहले ही तलाक शुदा था ) और शांति का मामा लगता था। अपनी मर्जी की जगह विकास से शादी हो जाने के कारण, शादी के पहले दिन से ही परिवार में क्लेश चल रहा था और धमकीं देते थे की लुधियाना आय तो मार देगें। इस हमले में छोटी बहन शांति ने अपनी बड़ी गर्भवती बहन को बेरहमी से पीटा। 1 महीने की प्रेग्नेंसी होने के बावजूद हमलावरों को जरा भी तरस नहीं आया। मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने इस पूरी गुंडागर्दी का वीडियो बना लिया, जिसमें साफ दिख रहा है कि किस कदर घर में घुसकर कोहराम मचाया गया है। इतना ही नहीं, वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्होंने बाद में फोन करके पति विकास को सीधी धमकी दी है विकास, अब तेरे को मारना है । हालांकि महिला जेरे इलाज है मेडिकल करवा लिया है और पुलिस को शिकायत दी गई हैं।  

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More posts