Punjab News: बस स्टैंड के गेट पर कर्मियों ने लगाया धरना, देखें वीडियो

Written by

in

मोगाः पंजाब भर में पीआरटीसी और पनबस के कर्मियों ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जिसके चलते आज बस स्टैंड के गेट पर कर्मियों ने धरना लगा दिया है और अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे है। यूनियन का कहना है कि लंबे समय से चल रही मांगों को सरकार ने अभी तक लागू नहीं किया है। जिसके चलते आज से 3 दिन तक यानी 6, 7, 8 तक बसों की हड़ताल रहेगी।

उन्होंने कहा कि यूनियन 7 जनवरी को चंडीगढ़ में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करेंगी। कच्चे मुलाजिमों ने कहाकि लंबे समय मांगों को लेकर संघर्ष के मामले में सरकार के साथ बातचीत हो चुकी थी लेकिन उसके बावजूद सरकार ने कच्चे और आऊट सोर्स मुलाजिमों की मांगों को पूरा नहीं किया। कर्मियों ने बताया कि पीआरटीसी और पनबस के करीब 8000 कर्मचारी है जो अपनी मांगों को लेकर परेशान चल रहे है।

कर्मचारियों की मुख्य मांग पक्का करना, किलो मीटर स्कीम को बंद करना, नई बसे डालना और वर्कशॉप में खड़ी बसों की रिपेयर करवाना आदि शामिल है। कर्मचारियों ने कहा कि उनकी मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ जुलाई में मीटिंग भी हुई थी लेकिन वह मीटिंग भी सफल नहीं हुई। जिसके रोष स्वरूप अब पीआरटीसी ओर पनबस के कर्मचारियों ने आज से तीन दिन तक चक्का जाम करने का ऐलान किया है। जिसको लेकर गेट रैलियां शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि कल को 8 हजार मुलाजिम चंडीगढ़ में धरना देंगे। दूसरी ओर सभी प्राइवेट कंपनी की बसे ओर पंजाब रोडवेज के पक्के कर्मचारियों द्वारा बसें चलाई जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *