2 भाइयों और सालें में हुआ विवाद, 32 वर्षीय नौजवान का कत्ल, देखें वीडियो

Written by

in

पंचकूलाः नाडा साहिब के पास 2 भाइयों और एक सालें में आपसी बहस खूनी विवाद में बदल गई। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान 32 वर्षीय रवि के रूप में हुई है। घटना के बाद बड़े भाई का कत्ल करके साला फरार हो गया। मृतक रवि की पत्नी अस्पताल के बाहर विलाप करती रही। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई। मृतक रवि मूलरूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला था और नाडा गांव में रहकर मेहनत-मजदूरी करता था। वह अपने पीछे पत्नी और तीन छोटे बच्चों को छोड़ गया है।

रवि की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। अस्पताल में परिजनों और परिचितों की भारी भीड़ जुट गई, जहां कुछ समय के लिए तनावपूर्ण स्थिति भी बनी रही। मिली जानकारी के अनुसार रवि, उसका भाई बंटी और बंटी की पत्नी का भाई विक्की शुक्रवार रात घर के पास घग्गर नदी के किनारे बैठे हुए थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर रवि और बंटी के बीच बहस हो गई। विवाद बढ़ने पर बंटी वहां से चला गया लेकिन विक्की ने रवि पर तंज कसना और उसे उकसाना जारी रखा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों के बीच कहासुनी बढ़ते-बढ़ते मारपीट में बदल गई।

इसी दौरान विक्की ने किसी धारदार हथियार से रवि पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने के बाद रवि मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ा। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी भाग गया। परिजन और स्थानीय लोग घायल रवि को तत्काल सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल और घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए और आसपास के लोगों से पूछताछ की। चंडीमंदिर के एडिशनल एसएचओ योग ध्यान सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और आरोपी की तलाश में पुलिस टीमें जुटी हुई हैं। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *