घर में घुसकर यूट्यूबर की हत्या, लव मैरिज के बाद ससुराल वालों से चल रहा था विवाद

Written by

in

हैदराबादः हैदराबाद में एक यूट्यूबर की हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान शेख महबूब उर्फ चांदी मसूद (30) के रूप में हुई है। बता दें यूट्यूबर के साथ शेख महबूब इलेक्ट्रीशियन का काम भी करता था। तेलंगाना के हैदराबाद में 30 साल के एक यूट्यूबर की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान शेख महबूब उर्फ चांदी मसूद के तौर पर हुई है। वह एक यूट्यूबर और इलेक्ट्रीशियन था।

शुरूआती जांच में पता चला है कि मसूद जुमे की नवाज के बाद घर लौट रहा था, जहां कुछ लोग उसका पीछा कर रहे थे। मसूद को शक हुआ था कि कुछ लोग उसका पीछा कर रहे है तो वह तेजी से घर में घुस गया, लेकिन हमलावर भी उसके घर में घुस गए और तेजधार हथियारों से हमला कर दिया, जिससे मसूद गंभीर घायल हो गया और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक ये घटना गोलकोंडा पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आने वाले कुमारवाड़ी इलाके में हुई। पुलिस ने बताया कि मुख्य संदिग्ध शेख सोहेल है, जो मसूद की पत्नी का भाई है। बताया जा रहा है कि सोहेल के साथ उसके साथी अफू और जाबिर भी थे।

पुलिस का मानना है कि यह हत्या परिवार के पुराने झगड़ों से जुड़ी हो सकती है। मसूद ने परिवार के कुछ सदस्यों की नाराजगी के बावजूद, करीब डेढ़ साल पहले अपनी पत्नी से प्रेम विवाह किया था।

बाद में उनके एक बच्चा भी हुआ, लेकिन मसूद और उसके ससुराल वालों के बीच तनाव बना रहा और आशंका है कि यही हत्या की वजह हो सकती है। एडिशनल डीसीपी कृष्णा गौड़ ने कहा कि पुलिस हत्या के पीछे की असल वजह का पता लगाने के लिए सभी तथ्यों की जांच कर रही है और गवाहों के बयानों को देख रही है। उन्होंने पुष्टि की कि इसमें शामिल सभी लोगों का पता लगाने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए स्पेशल टीमें बनाई गई हैं।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *