IND-PAK Match को लेकर लोगों में क्रेज, चार गुना कीमत पर टिकट खरीदने को तैयार

Written by

in

स्पोर्ट्सः चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में ग्रुप स्टेज में आज सुपर संडे है। टूर्नामेंट का सबसे बड़ा मुकाबला आज भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। टूर्नामेंट में दोनों टीमों का यह दूसरा मैच है। भारत ने पहले मैच में बांग्लादेश को हराया था। वहीं पाकिस्तान को पहले मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ हार मिली थी। आज अगर पाकिस्तान हारा तो नॉकआउट स्टेज से लगभग बाहर हो जाएगा।

दूसरी तरफ भारत-पाक मुकाबले को लेकर लोगों का क्रेज इस तरह बढ़ रहा है कि लोग महंगी से महंगी टिकट खरीदने को भी तैयार है। हालांकि, ज्यादातर टिकटे बिक चुकी होने के चलते लोगों को सफलता नहीं मिली।

भारत-पाक मुकाबले के टिकट की बिक्री ICC ने 4 फरवरी को शाम 5 बज कर 30 मिनट में ही कर दी थी। इस मैच का टिकट कुछ ही मिनटों में खत्म हो गए थे। कई लोगों ने टिकट न मिल पाने की शिकायत भी की थी। टिकट की सबसे कम कीमत 125 दिरहम, यानी भारतीय करेंसी में 2,964 रुपए थी। वहीं प्रीमियम लॉन्ज की कीमत 5000 दिरहम, भारतीय करेंसी में 1 लाख 18 हजार रुपए थी।

2017 में पिछली चैंपियंस ट्रॉफी में भारत और पाकिस्तान की टीमें 2 बार भिड़ी थीं। ग्रुप स्टेज में भारत को जीत मिली थी, वहीं फाइनल में पाकिस्तान ने हिसाब बराबर करते हुए भारत को 180 रन से हरा दिया था। बेशक यह मैच दुबई में खेला जा रहा है, पर पाकिस्तान के लोगों को इस मुकाबले का बेसब्री से इंतजार है। पाकिस्तान में टीम इंडिया के फैन्स भी हैं। वह चाहते हैं कि टीम इंडिया इस मुकाबले को जीते।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *