Punjab News: Golden Temple पहुंचे कॉकरोच जनता पार्टी संस्थापक अभिजीत, आज होगा प्रदर्शन, देखें वीडियो

Written by

in

अमृतसरः कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) इन दिनों काफी चर्चा में है। सीजेपी का आज पंजाब में पहला प्रदर्शन किया जा रहा है। पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके गोल्डन गेट पर पहुंचे, जहां वह हरमंदिर साहिब नतमत्सक हुए। जिसके बाद वह प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे हैं। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए अभिजीत ने कहा कि यहां पर पुणे और दिल्ली से भी बड़ा शांतिमय प्रोटेस्ट होने वाला है। ऐसे में सभी लोगों से गोल्डन गेट पहुंचने की अपील की। अभिजीत ने कहा कि इस प्रदर्शन का उद्देश्य NEET और CBSE से जुड़े छात्रों की आवाज को मजबूत करना है।

उन्होंने कहा कि यदि बड़ी संख्या में लोग एकजुट होकर अपनी बात रखें तो छात्रों को न्याय दिलाने की दिशा में सकारात्मक परिणाम सामने आ सकते हैं। पार्टी की ओर से केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग भी उठाई जाएगी। अभिजीत दीपके का कहना है कि छात्रों से जुड़े मुद्दों पर जवाबदेही तय होनी चाहिए और उनकी चिंताओं को गंभीरता से सुना जाना चाहिए। इसी उद्देश्य से यह प्रदर्शन आयोजित किया जा रहा है। गोल्डन गेट पर मंच से युवाओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो…कॉकरोच जनता पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाए। प्रदर्शन की अनुमति दीपके ने खुद ऑनलाइन माध्यम से डीसीपी लॉ एंड ऑर्डर आलम विजय से शाम 4 से 7 बजे तक ली है। सुरक्षा के लिए पुलिस बल को तैनात किया गया है।

पुलिस ने प्रदर्शन से पहले पूरे इलाके में जांच की। वहीं कॉकरोच जनता पार्टी को लेकर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि जो भी इस पार्टी को समर्थन देगा या इसकी फंडिंग करेगा, वह देश के खिलाफ माना जाएगा। बता दें कि पार्टी की सदस्यता के लिए प्रतीकात्मक शर्त रखी गई कि सदस्य बेरोजगार, आलसी और हमेशा ऑनलाइन रहने वाला होना चाहिए। यह व्यंग्यात्मक अभियान युवाओं के बीच तेजी से लोकप्रिय हो गया। पार्टी का दावा है कि कुछ ही दिनों में उसके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 2 करोड़ से अधिक फॉलोअर्स जुड़ गए, जो कई स्थापित राजनीतिक दलों से भी अधिक हैं। इसके बाद पार्टी ने अपना घोषणा पत्र भी जारी किया और विभिन्न मुद्दों पर अपनी आवाज बुलंद की।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *