Punjab News: छत पर सो रहा था परिवार, दरवाजा तोड़ गहने और नकदी ले गए चोर, देखें वीडियो

Written by

in

लुधियानाः लुधियाना के धर्मपुरा इलाके की एक गली से चोरी का मामला सामने आया है। जहां घर से सोना, चांदी और करीब 70 से 80 हज़ार रुपए की नकदी चोरी हुई है। गौरतलब है कि इस इलाके में लूट और चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही है।

परिवार वालों ने बताया कि रात करीब 11 बजे वे अपने घर की तीसरी मंज़िल पर सोने चले गए थे और बेडरूम का दरवाज़ा बंद था। लेकिन जब वे सुबह उठे तो बेडरूम का दरवाज़ा खुला हुआ था। जब वे नीचे जाकर घर देखा तो कमरे का सारा सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी की तिजोरी भी टूटी हुई थी। कमरे में रखे बक्से में मौजूद पर्स और अन्य सामान बिस्तर के दराजों में बिखरे पड़े थे। परिवार वालों ने बताया कि उनके बक्से से झुमके और 70 से 80 हज़ार रुपए नकद चोरी हो गए। उन्होंने कहा कि उन्हें घर से हुई चोरी का सही अंदाजा तो नहीं है, लेकिन उनके मुताबिक करीब ढाई लाख रुपए की चोरी हुई है।
मौके पर पहुंचे वार्ड पार्षद सिमरजीत सिंह सिमु ने कहा कि वे लोगों को लगातार घर खाली न छोड़ने की चेतावनी देते रहते हैं, लेकिन यहां घर पर होने के बावजूद चोरी हो गई। उन्होंने पुलिस प्रशासन से अपील की है कि वे जल्द से जल्द इस परिवार की मदद करें और चोरों को पकड़कर जेल भेजें।

 

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *