Punjab News: थाने में दस्तावेज फाड़ने और समर्थक को छुड़ाने के मामले में मजीठिया को लेकर आया कोर्ट का फैसला

Written by

in

अमृतसरः थाने के अंदर दस्तावेज फाड़ने और अपने समर्थक को छुड़ाने के आरोप शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया के केस को लेकर कोर्ट में आज सुनवाई हुई। जहां अमृतसर कोर्ट ने बिक्रम मजीठिया को अंतरिम ज़मानत दे दी है। दरअसल, केस के बाद से पुलिस मजीठिया की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही थी।इस मामले में 10 जून को सुनवाई में हुई थी। उस दौरान थाना मजीठा की कथित सीसीटीवी फुटेज पेश न किए जाने को लेकर अदालत ने पुलिस से सवाल किए थे।

आरोप के मुताबिक, बिक्रम सिंह मजीठिया और उनके 50 से अधिक समर्थकों ने थाना परिसर में दस्तावेज फाड़े और सरकारी कामकाज में बाधा डाली थी। बचाव पक्ष के वकील अजय कुमार वरमानी ने दलील दी थी कि यह पूरा मामला राजनीतिक विवाद से जुड़ा हुआ है। उनका कहना था कि मजीठिया और उनके साथी केवल एक व्यक्ति की गिरफ्तारी की जानकारी लेने थाने गए थे और उन्होंने सिर्फ संबंधित दस्तावेज दिखाने की मांग की थी।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *