Punjab News: इस जिले में चली गोली, एक घायल

Written by

in

लुधियाना: जिले में शादी के DJ पर गोली चलने का मामला सामने आया है। यह घटना मलासिया बाझन गांव मे घटी है। बताया जा रहा है कि शराब के नशे में धुत जसमन छीना नाम के व्यक्ति ने रिवॉल्वर से गोली चलाई है। जिससे टेंट और कैटरिंग का काम करने वाला एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल की पहचान मनजिंदर सिंह के रूप मे हुई है।

जानकारी के मुताबिक आरोपी को घायल मनजिंदर और वहा मौजूद लोगो ने गोली चलाने से मना किया था। इसी दौरान अचानक गोली चल गई। घायल को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहा डॉक्टरों ने उसे डीएमसी अस्पताल लुधियाना रेफर कर दिया।

थाना सिधवा बेट के एएसआई सुखमंदर सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर आरोपी जसमन छीना के खिलाफ धारा 109 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *