Punjab News: वैष्णो देवी से लौट रहे यात्रियों के साथ हुआ हादसा, एक की मौत

Written by

in

लुधियानाः जिले के साहनेवाल में वैष्णो देवी से लौट रहे यात्रियों के साथ सड़क हादसा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार ऑल्टो कार में सवार यात्रियों के आगे चल रहे एक अज्ञात वाहन ने अचानक ब्रेक लगा दिया, जिससे पीछे आ रही कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार में बैठे लोगों को काफी चोटें आई हैं। इस घटना में एक व्यक्ति के सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी हालत बिगड़ गई। घायल व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे डॉक्टरों द्वारा चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान नरेंद्र कुमार के रूप में हुई है। हादसे में मृतक की पत्नी और दोनों बच्चे भी घायल हो गए। घटना के बाद वाहन ड्राइवर मौके से फरार हो गया। नरेंद्र प्राइवेट नौकरी करते थे। पुलिस ने वाहन ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस को दी शिकायत में उत्तर प्रदेश के जिला मुरादाबाद के मोहल्ला पट्टीवाला कठ निवासी रजनीश शर्मा ने बताया कि उनके बुआ के बेटे नरेंद्र कुमार (46) आदर्श नगर हरिद्वार रोड, देहरादून के रहने वाले थे। वह अपनी पत्नी रितेश, बेटे यश कुमार और बेटी रिया कुमारी के साथ ऑल्टो कार में सवार होकर माता वैष्णो देवी के दर्शन के बाद घर लौट रहे थे।

16 जून की सुबह करीब 4:30 बजे जब परिवार की कार साहनेवाल स्थित गुरुद्वारा रेरू साहिब के सामने पहुंची, तभी आगे चल रहे एक अज्ञात वाहन ड्राइवर ने लापरवाही से ब्रेक लगा दिए। इससे पीछे चल रही ऑल्टो कार उस वाहन से टकरा गई। थाना साहनेवाल पुलिस ने शिकायतकर्ता रजनीश शर्मा के बयान के आधार पर अज्ञात वाहन ड्राइवर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281, 106, 125(ए), 125(बी) और 324(4) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और फरार चालक की पहचान के प्रयास कर रही है।

 

 

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *