Punjab News: 32 वर्षीय नौजवान का चाकू मारकर कत्ल

Written by

in

लुधियानाः डाबा थाना के आते इलाके में नौजवान का चाकू मारकर कत्ल कर दिया गया। इस घटना को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। परिजन आरोप लगा रहे हैं कि रिश्तेदारों की रची साज़िश के तहत 32 वर्षीय नौजवान को घर से बुलाकर ले जाया गया और बाद में चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है।

परिवारिक सदस्यों के मुताबिक मृतक को उसके ताए के लड़के ने घर से बुलाकर अपने साथ ले गया था। उनका दावा है कि पहले से बनाए गए प्लान के मुताबिक युवक को सुनसान जगह पर ले जाकर उस पर चाकू से हमला किया गया, जिसके कारण उसकी मौत हो गई। परिवार का कहना है कि मुख्य हमलावर ने युवक को घर से ले जाकर दिया था, उसके खिलाफ अभी तक कोई सख्त कार्रवाई नहीं की गई। प्रभावित परिवार ने सभी दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए इंसाफ की गुहार लगाई है।

परिवार ने चेतावनी दी है कि यदि पूरी कार्रवाई नहीं हुई तो वे पुलिस कमिश्नर कार्यालय का घेराव करने पर मजबूर होंगे। दूसरी ओर, इस मामले से संबंधित डाबा थाना के एसएचओ ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक के ताए के लड़के की भूमिका को भी जांच के घेरे में रखा गया है। पुलिस का कहना है कि साक्ष्यों और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *