Indigo में टूटी सीटों का गरमाया मुद्दा, Sunil Jakhar का आया बयान

Written by

in

चंडीगढ़ः केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की ओर से एअर इंडिया में टूटी सीट का मुद्दा उठाने के बाद अब भारतीय जनता पार्टी के पंजाब के प्रधान सुनील जाखड़ ने इंडिगो एयरलाइन में टूटी सीटों का मुद्दा उठाया है। सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर जाखड़ ने कहा कि वह इसलिए यह मुद्दा उठा रहे हैं, ताकि एयरलाइन इसे हलके में न लें। साथ ही नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) भी इसमें सख्त कार्रवाई करें।

जाखड़ ने पोस्ट में कहा कि यह 27 जनवरी को चंडीगढ़-दिल्ली फ्लाइट इंडिगो की कुछ तस्वीरें हैं, जिनमें कई सीटों पर ढीले तकिए और सीटें सही नहीं हैं, जो सुरक्षा नियमों के अनुसार होनी चाहिए। केबिन क्रू ने इस बारे में कुछ भी करने में अपनी असमर्थता व्यक्त की और कहा कि मुझे कंपनी की वेबसाइट पर शिकायत करनी चाहिए। जाखड़ ने कहा कि मुझे खराब सीटों की सुविधा के बारे में चिंता नहीं है। मेरा चिंता इस बात को लेकर है कि एयरलाइनों का चलता है का रवैया आगे जारी नहीं रहे। यह सुरक्षा मानकों के हिसाब से सही नहीं है।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *