Delhi आ रही Flight में बम की धमकी, एयरलाइंस ने रूट किया डायवर्ट

Written by

in

रोमः न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही अमेरिकन एयरलाइंस की फ्लाइट में बम होने की धमकी मिलने के बाद रोम की ओर डायवर्ट कर दिया गया। जांच के बाद उसे फिर से उड़ान भरने की अनुमति दे दी गई। फ्लाइट में 199 यात्री और 15 क्रू मेंबर मौजूद थे। एयरलाइंस ने बयान में कहा- फ्लाइट AA292 को सुरक्षा कारणों से रोम के लियोनार्डो दा विंची इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतारा गया। जांच में सब कुछ सही पाया गया। फ्लाइट रात भर एयरपोर्ट पर रुकेगी। सुबह जल्द से जल्द इसे नई दिल्ली रवाना कर दिया जाएगा।

फ्लाइट ने 22 फरवरी को न्यूयॉर्क के जॉन एफ कैनेडी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। कैस्पियन सागर पार करने के बाद इसे अचानक रास्ता बदलकर यूरोप की ओर लौटाया गया। बयान में कहा कि चालक दल के सिक्योरिटी इश्यू की सूचना देने पर रविवार 23 फरवरी को स्थानीय समयानुसार शाम 5:30 बजे रोम एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया। सोशल मीडिया पर चल रहे वीडियोज में इतालवी वायु सेना के विमान फ्लाइट को एस्कॉर्ट करते दिख रहे हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *