शीतला माता मंदिर में कथित पुनर्निर्माण कार्य पर उठे सवाल, डीसी से जांच की मांग: प्रिंस राजपूत

Written by

in

ऊना/सुशील पंडित: सनातन धर्म सभा ऊना ने टक्का रोड स्थित शीतला माता मंदिर में चल रहे कथित ध्वस्तीकरण एवं पुनर्निर्माण कार्य को लेकर जिलाधीश ऊना को शिकायत पत्र सौंपा और मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की।
सभा के प्रधान प्रिंस राजपूत ने आरोप लगाया है कि मंदिर की पुरानी संरचना को तोड़कर पुनर्निर्माण कार्य किया जा रहा है जबकि स्थानीय श्रद्धालुओं क्षेत्र वासियों और अन्य संबंधित पक्षों को विश्वास में नहीं लिया गया। साथ ही यह भी स्पष्ट नहीं है कि संबंधित विभागों से आवश्यक अनुमति एवं स्वीकृतियां ली गई हैं या नहीं? शिकायत पत्र में यह भी कहा गया है कि शीतला माता मंदिर क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र है और इसका धार्मिक व सामाजिक महत्व अत्यंत महत्वपूर्ण है, ऐसे में बिना व्यापक सहमति के किए जा रहे कार्यों से श्रद्धालुओं में चिंता और असंतोष का माहौल बन गया है।
वहीं सनातन धर्म सभा ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच करवाई जाए तथा यह सुनिश्चित किया जाए कि मंदिर से जुड़े सभी कार्य नियमों एवं कानूनी प्रतिक्रियाओं के अनुरूप हों ,यदि जांच में किसी प्रकार की अनियमित तथा सामने आती है तो जांच पूरी होने तक संबंधित कार्यों पर रोक लगाकर आवश्यक कार्रवाई की जाए। सभा का कहना है कि प्रशासन की निष्पक्ष और त्वरित कार्रवाई से श्रद्धालुओं एवं क्षेत्र वासियों का विश्वास और अधिक मजबूत होगा।
प्रिंस राजपूत ने कहा कि मंदिर हमारी आस्था का केंद्र है बिना सहमति के हो रहे कार्य धार्मिक भावनाओं को आहत करते हैं हम प्रशासन से निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई की मांग करते हैं।
 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *