Punjab News: Civil Hospital से बच्ची चुराने के मामले में संदिग्ध महिला काबू, देखें वीडियो

Written by

in

लुधियानाः सिविल अस्पताल परिसर के भीतर से मासूम बच्ची को चोरी करने का प्रयास किया गया। गनीमत रही कि बच्ची की मां और वहां मौजूद लोगों की सूझबूझ से आरोपी महिला को रंगे हाथों दबोच लिया गया। दरअसल, सिविल अस्पताल परिसर में अपने बच्चे के इलाज के लिए आई पीड़ित महिला पूजा ने बताया कि उसका बेटा अस्पताल में दाखिल है। दोपहर करीब 1:30 बजे जब वह डॉक्टरों से बातचीत कर रही थी, तभी उसकी 10 वर्षीय भतीजी उसकी डेढ़ साल की मासूम बेटी को गोद में लेकर पास ही खड़ी थी।

पूजा के मुताबिक, एक अज्ञात महिला पिछले कुछ समय से लगातार उन पर नजर रख रही थी और अचानक उसने उसकी भतीजी के हाथ से डेढ़ साल की मासूम बच्ची को जबरन छीनने की कोशिश की। जब भतीजी ने बच्ची को देने से इनकार किया तो आरोपी महिला जबरदस्ती करने लगी। महिला ने बताया वह महिला मेरी भतीजी के पीछे खड़ी थी और अचानक उसने मेरी डेढ़ साल की बच्ची को जबरदस्ती छीनना शुरू कर दिया। जब मैंने देखा कि वह बच्ची को खींच रही है, तो मैंने तुरंत उसका हाथ पकड़ लिया और उसे धक्का दिया। इसके बाद वहां से भाग निकला जिसके बाद वहां रात को फिर पहुंची और वहां मौजूद सभी लोगों ने उसे घेरकर काबू कर लिया।

मामले की जांच कर रहे एएसआई मल्कित सिंह ने बताया कि पुलिस को अस्पताल परिसर में बच्चा चोरी की कोशिश और एक महिला को काबू किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत सिविल अस्पताल पहुंची और संदिग्ध महिला को अपनी हिरासत में ले लिया। एएसआई मल्कित सिंह ने कहा अभी हमें इस मामले की प्रारंभिक सूचना मिली थी जिसके आधार पर महिला को राउंडअप किया गया है। आरोपी महिला से गहनता से पूछताछ की जा रही है और मामले की पूरी तफ्तीश के बाद ही आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। अस्पताल जैसी संवेदनशील जगह पर हुई इस वारदात के बाद मरीजों और उनके परिजनों में सुरक्षा को लेकर काफी चिंता देखी जा रही है। पुलिस फिलहाल अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज खंगालने और महिला के पुराने रिकॉर्ड की जांच करने में जुटी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *