साइड न देने पर Student’s की गुंडागर्दी, कार चालक से मारपीट कर तोड़े गाड़ी के शीशे, देखें वीडियो

Written by

in

गुरुग्रामः राजीव चौक पर साइड न देने पर एक मारपीट का मामला सामने आया है, जिसमें पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है और आगे की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार एक कार चालक को साइड न देने पर युवाओं ने पीटा है और उसकी गाड़ी के शीशे भी तोड़ दिए है।
 
View this post on Instagram
 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

दिल्ली के सीआर पार्क निवासी अभिषेक चौधरी ने नाहरपुर रूपा चौकी पुलिस को शिकायत दी थी कि वह एक मीटिंग के लिए गुरुग्राम के सोहना रोड गए थे। काम निपटाने के बाद जब वह दिल्ली वापस जा रहे थे तो राजीव चौक के पास स्कार्पियो गाड़ी सवार दो लोगों ने उनसे मारपीट की थी। स्कॉर्पियो गाड़ी चालक लापरवाही से ड्राइविंग कर बार-बार उनकी गाड़ी को ओवरटेक कर रहे थे। साइड न देने पर उन्होंने मारपीट की थी और उनकी विंडसर गाड़ी को नुकसान पहुंचाया था। पुलिस ने इस मामले देर रात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, जिनकी पहचान गुरुग्राम के फाजिलपुर गांव निवासी पार्थ और पारस के रूप में की गई। दोनों आरोपित बीबीए के छात्र हैं। पुलिस ने इनके पास से स्कॉर्पियो गाड़ी भी बरामद की है।  

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *