Train की चपेट में आकर 100 मीटर तक घिसटती गई Car, देखें वीडियो

Written by

in

उत्तर प्रदेशः अंबेडकर नगर (उत्तर प्रदेश) में एक खुले रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेन और कार की भीषण टक्कर का एक बड़ा मामला सामने आया है। जिसमें ट्रेन कार को 100 मीटर तक घिसटती ले गई। जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त कार चालक के कान में हेडफोन लगे हुए थे।
हादसे में जानी नुकसान से बचाव रहा। वहीं गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस व प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य किया। हादसे में चालक को सुरक्षित बाहर निकाला गया। यह हादसा NTPC टांडा लूप लाइन के लेवल-2 क्रॉसिंग पर हुआ। जीआरपी और स्थानीय पुलिस ने कार को ट्रैक से हटवाया। घटना के दौरान चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। इस हादसे को लेकर रेलवे अधिकारियों को कहना है कि रेलवे अधिनियम के तहत कार चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।  

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *