Property विवादः किशोर ने सोते समय बड़े भाई, भाभी और मासूम भतीजे की हत्या

Written by

in

गोरखपुरः उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में बांसगांव थाना क्षेत्र के बलुआ गांव में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक (16) किशोर ने दुकान से जुड़े विवाद को लेकर भाई, भाभी और भतीजे की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को तेजधार हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

आपको बता दें ये घटना सोमवार तड़के की है। पुलिस ने मृतकों की पहचान अमित गुप्ता (35), उनकी पत्नी रंजना गुप्ता (32) और उनके बेटे रेयांश (3) के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक दिनेश पुरी ने बताया कि तड़के करीब 3 बजे अमित, रंजना और रेयांश अपने कमरे में सो रहे थे, तभी किशोर ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। दूसरे कमरे में सो रहे माता-पिता चीख सुनकर मौके पर पहुंचे, तो तीनों खून से लथपथ पड़े थे। पिता ने अपने छोटे बेटे को हथियार के साथ कमरे से बाहर निकलते देखा, जिसके बाद उन्होंने पड़ोसियों और पुलिस को सूचना दी।

सूचना पाकर एसएसपी और एसपी सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। आरोपी किशोर घर के ही ऊपर वाले एक कमरे में खून से सने हथियार के साथ बैठा मिला, जिसे तुरंत हिरासत में ले लिया गया। पुलिस के अनुसार मृतक अमित के पिता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *