Punjab News: दिन दहाड़े Baljeet Jewellery Shop से गहने लेकर महिला साथी संग फरार, देखें CCTV

Written by

in

अमृतसरः दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप में चोरी होने की घटना सामने आई है। जहां ग्राहक बनकर आए महिला और युवक ने घटना को अंजाम दिया। दरअसल, दिनदहाड़े एक महिला और युवक गहने लेकर फरार हो गए। घटना का सीसीटीवी फुटेज से खुलासा हुआ। मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर एक महिला और एक युवक वेरका स्थित बलजीत ज्वेलर्स में पहुंचे। उन्होंने दुकानदार से सोने की बालियों का एक जोड़ा दिखाने के लिए कहा। जब दुकानदार ने गहनों का बॉक्स खोला और बालियां निकालकर दिखाने लगा, तभी महिला ने चतुराई से बालियों को नीचे गिरा दिया।

दुकानदार का ध्यान भटकाने के लिए दोनों ने कुछ और गहने दिखाने की बात कही। इसी दौरान महिला ने जल्दी से नीचे गिरी हुई बालियां उठा लीं और अपने पास छिपा लीं। इसके बाद, महिला धीरे-धीरे दुकान से बाहर निकल गई, जिससे कोई शक न हो। कुछ सेकेंड बाद युवक भी दुकान से बाहर चला गया और दोनों वहां से फरार हो गए। दुकानदार ने कहा कि जब उसे चोरी का अहसास हुआ, तो उसने सीसीटीवी फुटेज देखी। वीडियो में दिखाई दिया कि महिला ने बड़ी चालाकी से गहनें गिराकर उठाए और फिर दोनों आरोपी फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही वेरका थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया है और आरोपियों की पहचान करने में जुट गई है। जांच अधिकारी एएसआई मनजीत सिंह ने बताया कि इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है और सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की तलाश कर रहे हैं। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने जानकारी दी कि ये जोड़ा पहले भी ऐसी वारदातों को अंजाम देता आया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *