24 घंटों में 3 घरों सहित मंदिर से नगदी और गहने लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

Written by

in

बदायूंः जिले के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गंगोली गांव में चोरी की घटना सामने आई। जहां देर रात चोरों ने 3 घरों और एक मंदिर को निशाना बनाया। चोर यहां से नकदी और जेवर चोरी कर ले गए। लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस गांव पहुंची और जांच शुरू की। हालांकि, ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस की मौजूदगी के बावजूद चोर वारदात करते रहे। चोरी की जानकारी मिलते ही सीओ बिसौली भी मौके पर पहुंचे।

लोगों के अनुसार चोरों ने सबसे पहले ग्राम समाज देवता मंदिर के दानपात्र का ताला तोड़कर उसमें रखी नकदी चोरी की। रात करीब एक बजे ग्रामीणों ने संदिग्ध लोगों को देखकर डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी, जिसके कुछ देर बाद पुलिस गांव पहुंच गई। पुलिस के पहुंचने के बाद भी चोरों ने पूर्व प्रधान विनोद पुत्र बहादुर के घर की दीवार काटकर अलमारी और बक्सों के ताले तोड़ दिए। चोर यहां से मोबाइल, चांदी की लार, सोने के कुंडल और 16 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए।

इसके बाद चोरों ने विनोद कुमार पुत्र राम सिंह दिवाकर के घर की दीवार काटकर दो जोड़ी चांदी की पायल, सोने के कुंडल और दो हजार रुपये नकद चुरा लिए। गांव से बाहर रहने वाले गोपी पुत्र गंगाराम के बंद मकान को भी चोरों ने निशाना बनाया। ग्रामीणों के अनुसार, रात करीब साढ़े तीन बजे कुछ लोग गांव से भागते हुए दिखाई दिए। सीओ बिसौली ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। गांव में लगातार हो रही चोरियों को लेकर ग्रामीणों में दहशत और आक्रोश है।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *