Jalandhar News: BMS Shop पर फायरिंग मामले में पुलिस ने आरोपी का किया एनकाउंटर, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: किशनपुरा रोड पर स्थित BMS फैशन शोरूम में 11 दिन पहले बाइक सवार 2 बदमाशों द्वारा फायरिंग की गई थी। इस मामले में कार्रवाई करते हुए आज पुलिस ने आरोपी को काबू करने की कोशिश की, लेकिन आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। इस मुठभेड़ में टांग में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक पिस्तौल बरामद किया है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को काबू कर लिया। आरोपी की पहचान नवल उर्फ बिल्ला के रूप में हुई है। बता दें कि 12 जून को 2 बाइक सवारों ने शोरूम पर गोलियां चलाई थी।

घटना के दौरान गोलियां दुकान के शीशों में लग और शीशा टूट गया। गनीमत यह रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ था। इस घटना के बाद विदेशी नंबर से दुकान मालिक को फोन आया और फिरौती की मांग की गई थी। हालांकि इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कुश निवासी घास मंडी, बस्ती शेख के रूप में हुई है, जिसे पुलिस ने काजी मंडी क्षेत्र से गिरफ्तार किया था। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी कुश हाल ही में विदेश में बैठे गैंगस्टर डोनी बल्ल के नेटवर्क से जुड़ा था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *