Jalandhar News: BMS Showroom पर फायरिंग मामले में आरोपी को लेकर DCP ने किया खुलासा, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: किशनपुरा रोड पर स्थित BMS फैशन शोरूम में 11 दिन पहले बाइक सवार 2 बदमाशों द्वारा फायरिंग की गई थी। इस मामले में कार्रवाई करते हुए आज पुलिस ने आरोपी को काबू करने की कोशिश की, लेकिन आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। इस मुठभेड़ में टांग में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को काबू कर लिया। आरोपी की पहचान बिल्ला के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए डीसीपी मनप्रीत ढिल्लों ने कहाकि 12 जून को किशनपुरा चौक के पास बीएमएम शोरूम में बाइक सवार 2 नौजवानों द्वारा फायरिंग की गई थी।

जिसके बाद आरोपियों द्वारा 50 लाख की फिरौती की मांग की गई। इस मामले में कार्रवाई करते हुए कुश नामक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था। वहीं अब नवल उर्फ बिल्ला को 2 दिन पहले गिरफ्तार किया गया। जिसके बाद कोर्ट में पेश करके पुलिस रिमांड हासिल किया गया। आरोपी से जब पूछताछ की गई और इस्तेमाल की बाइक के बारे में पूछा गया तो आरोपी ने बताया कि जमशेर डेयरी के पास उसने बाइक छिपाकर रखी है।

जिसके बाद सीआईए स्टाफ सुरिंदर टीम के साथ घटना स्थल पर आरोपी को लेकर पहुंच तो आरोपी ने बाइक के साथ रखे वैपन से पुलिस पर फायरिंग कर दी। आरोपी ने पुलिस को वैपन के बारे में कोई जानकारी नहीं दी थी। इस दौरान आरोपी ने पुलिस पर 4 से 5 राउंड फायर किए। इस दौरान पुलिस ने भी जवाबी की गई और आरोपी की टांग में गोली लगने से वह घायल हो गया।

आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस जांच में सामने आया है कि विदेश में बैठे आरोपी एकम के कहने पर फायरिंग की थी और उसके बदले में आरोपी को पैसे मिले थे। आरोपी के खिलाफ 2 मामले दर्ज है। आरोपी से पूछताछ में और खुलासे होने की संभावना है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *