महिला ने मेंटेनेंस ऑफिस में स्‍टाफ कर्मी को 48 सैकेंड में जड़े 19 थप्पड़, वीडियो वायरल

Written by

in

नोएडाः सेक्टर-74 स्थित सुपरटेक केपटाउन सोसाइटी में फेसिलिटी स्टाफ पर महिला भड़क गई। मिली जानकारी के अनुसार DG कनेक्शन को लेकर हुए विवाद के दौरान एक महिला द्वारा मेंटिनेंस विभाग के कर्मचारी के साथ मारपीट की गई। घटना का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि महिला ने स्टाफ कर्मी पर 48 सैकेंड में 19 थप्पड़ों की बरसात कर दी। मिली जानकारी के अनुसार, महिला एक पुरुष के साथ सोसाइटी के मेंटिनेंस कार्यालय पहुंची थी। आरोप है कि वहां किसी बात को लेकर मेंटेनेंस कर्मचारी और महिला के बीच विवाद बढ़ गया, जिसके बाद महिला ने मेंटिनेंस विभाग में तैनात एक कर्मचारी को लगातार कई थप्पड़ जड़ दिए।
 
View this post on Instagram
 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

वायरल वीडियो में पुरुष कर्मचारी के हाथ पकड़ता हुआ दिखाई दे रहा है, जबकि महिला उस पर थप्पड़ों की बरसात करती नजर आ रही है। बताया जा रहा है कि महिला अपने फ्लैट में DG कनेक्शन से जुड़ी समस्या को लेकर नाराज थी। इसी मुद्दे पर वह मेंटिनेंस कार्यालय पहुंची थी, जहां महिला ने मेंटेनेंस ऑफिस जाकर जमकर हंगामा खड़ा कर दिया। इन सबके लिए वह फेसिलिटी स्टाफ कमल को दोषी मान रही थी। हंगामे के समय उसके साथ अमित नाम का दोस्त भी था। जब कमल ने कुछ कहा तो महिला अपना आपा एकदम से खो बैठी। देखते ही देखते महिला ने मात्र 48 सेकंड के अंदर अपने दोस्त अमित की मदद से कमल को 19 थप्पड़ जड़ दिए। इस बीच बचाने आए अन्य स्टाफ सदस्यों के साथ भी अभद्रता की गई। सीसीटीवी में साफ दिख रहा है कि महिला और उसके साथी किस तरह स्टाफ के साथ बदतमीजी कर रहे हैं। सूचना मिलते ही सेक्टर-113 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और महिला व उसके दोस्त अमित के खिलाफ शांति भंग करने की कार्रवाई दर्ज कर ली है। महिला और उसके साथी ने बाद में उल्टा स्टाफ पर ही बदतमीजी का आरोप लगाया है। पूरा मामला सोसायटी में चर्चा का विषय बन गया है। पुलिस आगे जांच कर रही है।  

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *