Punjab News: नगर काउंसिल चुनावों को लेकर आप पार्टी और अकाली दल के कार्यकर्ता हुए आमने-सामने

Written by

in

फिरोजपुरः गुरूहरसहाए में 5 जुलाई को होने वाले नगर काउंसिल चुनावों के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया के तीसरे दिन बुधवार को माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब आम आदमी पार्टी और शिरोमणि अकाली दल के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। जानकारी के अनुसार नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए विभिन्न पार्टियों के उम्मीदवार और समर्थक एसडीएम कार्यालय पहुंचे हुए थे। इस दौरान अकाली दल के नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रशासन उनकी उम्मीदवारों और समर्थकों को अंदर जाने से रोक रहा था, जिस कारण मौके पर तनाव की स्थिति बन गई।

इस मौके पर शिरोमणि अकाली दल के हल्का इंचार्ज वरदेव सिंह नोनीमान और भाजपा नेता दीपक शर्मा ने पुलिस और प्रशासन पर पक्षपात के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि मुख्य गेटों पर बैरिकेड लगा कर आम लोगों और समर्थकों की आवागमन रोका गया था। नेताओं ने यह भी आरोप लगाया कि परिसर के अंदर खड़े एक वाहन को लेकर शक जताया गया, जिसके बारे में उन्होंने प्रशासन से जांच की मांग की। उन्होंने सवाल उठाया कि जब आम लोगों को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही थी तो संबंधित वाहन को अंदर कैसे आने दिया गया। विरोधी पक्ष के नेताओं ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *