जखेड़ा में 12 बोतल अवैध देसी शराब बरामद, मामला दर्ज

Written by

in

ऊना सुशील पंडित : पुलिस थाना मैहतपुर की टीम ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जखेड़ा गांव में एक व्यक्ति के घर से देसी शराब बरामद की है। पुलिस के अनुसार 23 जून को एएसआई नागिंद्र पाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मंगत राम निवासी जखेड़ा के रिहायशी मकान की तलाशी ली। तलाशी के दौरान कमरे से देसी शराब की 12 बोतलें (VRV संतरा मार्का) बरामद हुईं। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *