भारतीय Cricket Team गेंदबाज Akashdeep ने रचाई शादी, भोजपुरी स्टार Pawan Singh ने दी बधाई

Written by

in

खेल: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज और बिहार के चर्चित खिलाड़ी आकाशदीप बुधवार को शादी के बंधन में बंध गए हैं। वाराणसी में आयोजित भव्य समारोह में उन्होंने अपनी जीवनसाथी अक्षिता के साथ सात फेरे लिए हैं और सात जन्मों तक साथ निभाने का वचन किया है। शादी समारोह में परिवार, रिश्तेदारों और करीबी मेहमानों की मौजूदगी में खुशियों का माहौल रहा है।
शादी से पहले से पहले निकली बारात में आकाशदीप का अलग ही अंदाज देखने को मिला है। क्रिकेट मैदान पर शांत नजर आने वाले हैं। तेज गेंदबाज बैंड और डीजे की धुन पर जमकर नाचे हैं। उनके दोस्तों और रिश्तेदारों ने भी डांस कर इस खास मौके को यादगार बना दिया है।

मेहमानों के लिए खास इंतजाम

समारोह में करीब 300 मेहमान शामिल हुए। सुरक्षा और व्यवस्था को देखते हुए होटल में प्रवेश के लिए क्यूआर कोड सिस्टम रखा गया था। मेहमानों को बनारसी व्यंजनों के साथ कई इंटरनेशनल डिश भी परोसी गई है। शादी की भव्यता ने सभी का ध्यान खींचा है।

पवन सिंह ने दी शुभकामनाएं

भोजपुरी गायक और अभिनेता पवन सिंह भी नवविवाहिता जोड़े को आशीर्वाद देने पहुंचे हैं। उनकी मौजूदगी ने समारोह की रौनक और बढ़ा दी है। शादी में शामिल मेहमानों ने दूल्हा-दुल्हन को सुखद वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दी हैं।

डीएसपी बनने के बाद आई एक और खुशी

आकाशदीप के लिए यह हफ्ते बेहद खास रहा है। कुछ दिन पहले ही बिहार सरकार ने उन्हें डीएसपी पद की जिम्मेदारी सौंपी थी। अब शादी के साथ उनके जीवन में एक नई शुरुआत हुई है। क्रिकेट के मैदान पर देश का नाम रोशन करने वाले आकाशदीप ने अब अपने निजी जीवन को भी नई पारी शुरु कर दी है। शादी के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रही हैं जिसे देखकर आकाशदीप के फैंस उन्हें बधाई देते हुए नजर आ रहे हैं।      

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *