दिल दहलाने वाली घटना, अचानक बाइक चालक पर गिरी पेड़ की सूखी डाल, हालत गंभीर, देखें वीडियो

Written by

in

बेंगलुरुः राजाजीनगर के राम मंदिर रोड के पास मोटरसाइकिल चलाते समय अचानक व्यक्ति पर पेड़ की सूखी डाल गिर गई। इस हादसे के दौरान व्यक्ति ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था। ऐसे में पेड़ की सूखी डाल व्यक्ति पर गिरते ही उसकी बाइक का बैलेंस बिगड़ गया और वह सड़क पर गिर गया। घटना के दौरान सड़क पर गिरते ही वह बेसुध हो गया।
 
View this post on Instagram
 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार फाइनेंस कंपनी कर्मचारी है और 53 वर्षीय सुरेश मल्लेश्वरम है और इस हादसे में उसके सिर पर पेड़ की सूखी टहनी गिरने से उसे गंभीर चोटें आईं। घायल व्यक्ति को उपचार के लिए अस्तपाल में भर्ती करवाया गया। बताया जा रहा हैकि सिर में गंभीर चोट आने से वह कोमा में चला गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि उन्होंने इलाके में कई सूखी और खतरनाक पेड़ की टहनियों के बारे में वन विभाग से बार-बार शिकायत की थी, लेकिन कोई एहतियाती कदम नहीं उठाया गया। पुलिस के अनुसार, पीड़ित सुरेश मल्लेश्वरम में एक प्राइवेट फाइनेंस कंपनी में अपनी फील्ड ड्यूटी के तहत लोन की किस्तें वसूलने जा रहा था, तभी शाम करीब 5 बजे यह घटना हुई। घटना के सीसीटीवी फुटेज में सुरेश बिना हेलमेट पहने सड़क पर मोटरसाइकिल चलाते हुए दिख रहा है, तभी सड़क किनारे लगे पेड़ से अचानक एक बड़ी सूखी टहनी टूटकर उसके सिर पर गिरती है और बाइक का बैलेंस बिगड़ने से बाइक सवार सड़क पर गिरकर बेहोश हो जाता है।  

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *