सुबह-सुबह लगे भूकंप के झटके, घरों से निकले लोग

Written by

in

नई दिल्ली : पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में आज सुबह सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। इसके साथ ही ओडिशा और झारखंड के भी कुछ जिलों में आज सुबह 6 बजकर 10 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप समुद्र के अंदर आने से समुद्र के किनारे रहने वाले लोगों में भय का माहौल है।

कोलकाता में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए, लेकिन भूकंप कुछ पलों तक महसूस किया गया। भूकंप का प्रभाव समुद्र के अंदर था जिसकी वजह से जमीनी सतह पर इसका प्रभाव कम देखा गया। जानकारी के मुताबिक भूकंप की तीव्रता 5.1 बताई गई है। भूकंप से किसी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है लेकिन भूकंप की दहशत से लोग घरों से बाहर निकलकर भागे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *