Bam-Bam Bhole के जयकारों के बीच Amarnath Yatra का पहला जत्था रवाना, देखें वीडियो

Written by

in

जम्मू-कश्मीरः जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल एलजी मनोज सिन्हा ने सुबह जम्मू के भगवती नगर बेस कैंप से अमरनाथ यात्रा 2026 के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर कश्मीर घाटी के लिए रवाना कर दिया है। श्रद्धालु बम-बम भोले और हर-हर महादेव के जयकारों के बीच तीर्थयात्रियों का जत्था रवाना हुआ। यात्रा शुरू होने से श्रद्धालुओं में जोश और उत्साह देखा जा रहा है।

हर साल की तरह इस बार भी यात्रा की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बेहद कड़े इंतज़ाम किए गए हैं। पहलगाम और बालटाल पर केंद्रीय सुरक्षा बलों की 670 कंपनियां तैनात की गई हैं। सुरक्षा एजेंसियां, स्नाइपर और कमांडो टीमें तीर्थयात्रियों पर कड़ी नजर रख रही हैं।

आपकों बता दें इस साल ये पवित्र यात्रा 57 दिनों तक चलेगी। यात्रा आधिकारिक तौर पर 3 जुलाई को पहलगाम और बालटाल से शुरू होगी और 28 अगस्त को संपन्न होगी।

श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड के अध्यक्ष के तौर पर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने व्यक्तिगत रूप से तीर्थयात्रियों से मुलाकात की और उनकी यात्रा सुखद होने की कामना की। उन्होंने रहने की व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं, साफ़-सफ़ाई, बिजली और पानी की आपूर्ति जैसी सभी जरूरी सुविधाओं का बारीकी से निरीक्षण किया ताकि तीर्थयात्रियों को कोई परेशानी न हो।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *