नंगल खुर्द में प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना प्रशिक्षण शिविर आयोजित

Written by

in

ऊना/सुशील पंडित : विधानसभा क्षेत्र हरोली की ग्राम पंचायत नंगल खुर्द में प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना के अंतर्गत आत्मा परियोजना कृषि विभाग द्वारा जन संवेदी करण कार्यक्रम किसान प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आत्मा परियोजना से खंड तकनीकी प्रबंधक डॉ अंकुश शर्मा ने सरकार द्वारा किसानों के हित में चलाए जाने वाले योजनाओं को लोगों के समक्ष रखा। सहायक तकनीकी प्रबंधक डॉ दविंदर कौर और डॉ शिवांक जसवाल ने किसानों को रसायनों व खादों के दुष्प्रभाव के बारे में बताते हुए अधिक से अधिक किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया।
 इस अवसर पर कृषि से संबंधित विभिन्न विभागों बाग़वानी विभाग से डॉ. रिधिमा, कृषि विज्ञान केंद्र से डॉ॰ संजय शर्मा व पशुपालन विभाग से डॉ. मनोज शर्मा ने अपने विभागों में चल रही गतिविधियों के बारे में किसानों को जानकारी दी।  इस मौक़े पर ग्राम पंचायत समिति सदस्य श्रीमती सुनीता देवी, प्रधान प्रवीन कुमार व  वार्ड पंच भी उपस्थित रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *