क्या FIFA World Cup के बाद सच में सन्यास लेंगे Ronaldo? बहन ने दिया जवाब

Written by

in

खेल: क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने आज एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वह फीफा वर्ल्ड कप के नॉकआउट मैच में खेलने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन चुके हैं। पुर्तगाल ने आज राउंड ऑफ 32 में क्रोएशिया को 2-1 से हराकर अगले चरण में प्रवेश किया है। इस मैच से पहले कैटिया एवेरो ने अपने भाई रोनाल्डो के रिटायरमेंट की हिंट देकर सनसनी मचा दी है। मैच के बाद रोनाल्डो ने खुद इस पर जवाब दिया है।

रोनाल्डो की बहन ने दिया जवाब

क्रिस्टियानो रोनाल्डो की बहन कैटिया एवेरो ने एक मीडिया हाउस के साथ बात करते हुए रोनाल्डो के रिटायरमेंट को लेकर एक बड़ा हिंट दे दिया है। उनका कहना है कि सोर्स से मेरे पास जानकारी है कि रोनाल्डो इस विश्व कप के बाद अलविदा कह सकते हैं। जब तक वह मैदान पर हैं मजे लो आज नहीं लेकिन ये जल्द होगा मुझे लगता है कि वह आखिरी बार खेल रहे हैं।

रिटायरमेंट पर रोनाल्डो ने कही ये बात

हालांकि क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने खुद इस खबर को अब गलत बता दिया है कि वह जल्दबादी में कोई फैसला नहीं लेंगे और अभी इसके बारे में बिल्कुल भी नहीं सोच रहे हैं। क्रोएशिया के खिलाफ हुए मैच प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड लेने के बाद उन्होंने कहा कि – अभी ये बात जरुरी नहीं है। टूर्नामेंट खत्म होने के बाद मेरे पास बहुत समय होगा इस बारे में सोचने के लिए अपने परिवार से बात करके मैं कोई फैसला लूंगा।

41 की उम्र में रोनाल्डो ने फिर बनाया इतिहास

क्रोएशिया के खिलाफ गुरुवार को टोरंटो में खेले गए मुकाबले में रोनाल्डो ने दूसरे हाफ में पेनल्टी पर गोल किया है। इसके साथ ही वह 41 साल 147 दिन की उम्र में फीफा वर्ल्ड कप नॉकआउट मुकाबले में गोल करने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए है। उन्होंने इस मामले में लियोनेल मेसी का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया है। इतना ही नहीं यह उनके करियर का पहला वर्ल्ड कप नॉकआउट गोल भी रहा है जबकि वह छह बार वर्ल्ड कप खेल चुके हैं। अब वर्ल्ड कप इतिहास में उनसे ज्यादा उम्र में गोल करने वाले सिर्फ कैमरुन के महान खिलाड़ी रोजर मिला है जिन्होंने 1994 वर्ल्ड कप में 42 साल 39 दिन की उम्र में गोल किया था।

बहन ने आलोचकों को पहले भी दिया था जवाब

रोनाल्डो की खराब शुरुआत के बाद पुर्तगाल टीम के अंदर मतभेद की खबरें भी सामने आई थी। कातिया एवेइरो ने इससे पहले ब्रूनो फर्नांडिस की आलोचना करने वाली एक सोशल मीडिया पोस्ट को लाइक किया था इसके बाद चर्चाएं तेज हो गई थी हालांकि बाद में उन्होंने अपने भाई को खुलकर बचाव किया है। कातिया ने कहा कि – जो लोग फुटबॉल को सही मायने में समझते हैं वो रोनाल्डो को पसंद करते है। यदि कोई उन्हें पसंद नहीं करता है तो नुकसान उसी का है। पिछले 20 से ज्यादा सालों से वो दुनिया में अपना जलवा दिखा रहे हैं।    

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *