खड्ड में 12 दिवसीय फास्ट फूड कुकिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

Written by

in

ऊना, सुशील पंडित: विकासखंड हरोली की ग्राम पंचायत खड्ड में शुक्रवार को 12 दिवसीय फास्ट फूड कुकिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं जिले के मुख्य अग्रणी जिला प्रबंधक विजय सिंह ने  किया। विजय सिंह ने प्रतिभागियों को भविष्य में स्वरोजगार स्थापित करने के लिए आवश्यकता पड़ने पर बैंक ऋण उपलब्ध कराने में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने आत्मनिर्भरता के महत्व पर बल देते हुए युवाओं से प्रशिक्षण के माध्यम से अपने कौशल को विकसित करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर पंजाब नेशनल बैंक स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), ऊना के निदेशक सुधीर कुमार शर्मा ने प्रतिभागियों से प्रशिक्षण का अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि फास्ट फूड बनाने का प्रशिक्षण के साथ साथ प्रतिभागियों को स्वरोजगार स्थापित करने, उद्यमिता विकास, बैंकिंग प्रक्रियाओं तथा सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की भी जानकारी दी जाएगी, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें।
निदेशक सुधीर कुमार शर्मा ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को निःशुल्क भोजन, अध्ययन सामग्री, प्रशिक्षण ड्रेस तथा प्रशिक्षण पूर्ण होने पर सरकारी मान्यता प्राप्त प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण में अधिकतम 35 प्रतिभागियों को शामिल किया जा सकता है तथा अधिक से अधिक पात्र एवं इच्छुक लोगों से इसका लाभ उठाने की अपील की। कार्यक्रम में वित्तीय सलाहकार राज डोगरा, जिला परिषद सदस्य इंदुबाला, ग्राम पंचायत प्रधान उर्मिला देवी, उपप्रधान अमित कुमार तथा संस्थान की संकाय सदस्य रजनी भी उपस्थित रहीं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *