Punjab News: रिटायर्ड फौजी के घर में चोरी, वारदात को अंजाम देकर घर में लगाई आग, देखें वीडियो

Written by

in

फिरोजपुरः जिले के मल्लांवाला थाना क्षेत्र के गांव चूचक विंड में एक रिटायर्ड आर्मी कप्तान के घर में चोरी करने के बाद आरोपियों ने आग लगा दी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

<iframe src=”https://www.facebook.com/plugins/video.php?height=314&href=https%3A%2F%2Fwww.facebook.com%2Freel%2F2184093888824993%2F&show_text=false&width=560&t=0″ width=”560″ height=”314″ style=”border:none;overflow:hidden” scrolling=”no” frameborder=”0″ allowfullscreen=”true” allow=”autoplay; clipboard-write; encrypted-media; picture-in-picture; web-share” allowFullScreen=”true”></iframe>

घटना बारे बताया जा रहा है कि आग इतनी ज़बरदस्त थी कि लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया और एक कमरे की छत भी गिर गई। घटना की तस्वीरें CCTV कैमरों में कैद हो गई हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की पहचान कर उसे जल्द ही गिरफ़्तार करने का दावा किया है।

आग लगने से घर का सामान, नकदी, सोने के गहने और ज़रूरी कागज़ात जलकर राख हो गए, साथ ही एक कमरे की छत भी गिर गई। घर के मालिक जगतार सिंह ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ एक रिश्तेदार के घर गए थे। जब वे सुबह लौटे, तो उन्होंने घर में तबाही का मंज़र देखा। CCTV फ़ुटेज में एक संदिग्ध युवक घर में घुसते और भागने से पहले बरामदे में आग लगाते हुए दिखाई दे रहा है।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके सबूत इकट्ठा किए और जांच शुरू की। पुलिस का कहना है कि संदिग्ध की पहचान की जा रही है और उसे जल्द ही गिरफ़्तार कर लिया जाएगा।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *