Bazar से लौट रहे पति-पत्नी को बनाया बंधक, पत्नी से किया Gang Rape

Written by

in

छत्तीसगढ़ः छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र का है। जहां 4 बदमाशों ने एक महिला से गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार पति-पत्नी दोनों बाजार में शॉपिंग करने के बाद घर लौट रहे थे। इस दौरान पति ने नशा किया हुआ था, जो रास्ते में गिर गया। इस बात का फायदा 4 बदमाशों ने उठाया। बदमाशों ने पति को बंधक बनाकर उसकी पत्नी को खेत में ले गए और पत्नी से गैंगरेप किया।

जिसकी शिकायत पीड़िता ने पुलिस को दी। जिसपर पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पीड़िता अपने पति के साथ बाजार गई थी, जहां से लौटते समय पति ने कोसना (चावल की शराब) पी ली।

सभी आरोपी भी नशे की हालत में थे। जैसे-तैसे महिला अपने पति के साथ देर रात घर पहुंची। वह घटना से सहमी हुई थी। 2 दिनों बाद मामले की जानकारी अन्य लोगों को मिली तो महिला को उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए फोर्स किया, जिसके बाद पीड़िता ने रामानुजनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई।

आरोपियों में ऋतु यादव (30), रामजी (25), कपील और रामेश्वर शामिल है। सूरजपुर एसडीओपी अभिषेक पैकरा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सभी आरोपी आदतन बदमाश हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *