Haryana News : दर्दनाक सड़क हादसे मे 2 की मौत, खाई मे गिरा छोटा हाथी, देखें वीडियो

Written by

in

पंचकूला : कालका की टिपरा स्थित बालाजी मंदिर के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे मे दो युवको की मौत होने की खबर सामने आई है। मृतकों की पहचान आरुष और अर्जुन वासी पिंजौर के रूप मे हुई है। इस संबंध मे जानकारी देते हुए जांच आधिकारी ने बताया कि दोनों युवक बाइक पर सवार होकर आ रहे थे। इस दौरान बाइक छोटे हाथी से टकरा गई। हादसा इतना भयानक था कि दोनों वाहन खाई मे जा गिरे।

जिसके बाद छोटा हाथी का चाक मौके से फरार हो गया। आरुष को इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। वहीं अर्जुन में pgi चंडीगढ़ मे इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस घटना की जांच कर रही है और साथ ही फरार छोटे हाथी के ड्राइवर की तलाश भी कर रही है।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *