झाड़ियों में मिला सकोह बटालियन से लापता कांस्टेबल का शव

Written by

in

चिंतपूर्णी के रहने वाले थे हरीश शर्मा

ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश की सकोह बटालियन से लापता हुए कांस्टेबल का शव साथ ही झाड़ियों में मिला है। जिला ऊना के खरोह पंचायत (गिंडपुर मलौन) तहसील अम्व निवासी कांस्टेबल 48 वर्षीय हरीश शर्मा 21 फरवरी की शाम को लापता हो गए थे। उनका शव आज सुबह झाड़ियों में मिला है। कांस्टेबल हरीश शर्मा सेकंड आईआरबीएन सकोह बटालियन में तैनात थे। कांस्टेबल की मौत के कारणों का अभी तक कोई स्पष्ट अंदाजा नहीं लगाया जा सका है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जिसके बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

हरीश शर्मा 21 फरवरी को अपनी ड्यूटी पूरी करने के बाद बैरक वापस नहीं लौटे थे। उनके साथी पुलिसकर्मियों ने जब उन्हें बैरक में नहीं देखा तो उनकी तलाश शुरू की। इसके बाद पुलिस ने उनकी लापता होने की सूचना उनके परिजनों को दी और तुरंत उनकी तलाश में जुट गई। कांस्टेबल के मोबाइल की लोकेशन उत्तर दिशा में दिख रही थी, इसके बाद, पुलिस ने डॉग स्क्वायड के साथ सकोह बटालियन  के पास स्थित जंगल में तलाश की। आज सुबह कांस्टेबल हरीश शर्मा का शव बटालियन के पास झाड़ियों में मिला। शव मिलने के बाद पुलिस प्रशासन ने इसकी जांच शुरू की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *